पंजाब

सुखविन्दर सिंह बिंद्रा ने किसानों को अपने एक महीने का वेतन दिया

चंडीगढ़ – पंजाब युवक विकास बोर्ड के चेयरमैन श्री सुखविन्दर सिंह बिंद्रा ने आज अपना एक महीने का वेतन उन किसानों के लिए देने का ऐलान किया है जो केंद्र सरकार की तरफ से लगाए गए काले खेती कानूनों के विरुद्ध लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।प्रदशन कर रहे किसानों के प्रति एकजुटता प्रकट करते हुए श्री बिन्द्रा ने कहा कि किसान विरोधी कानूनों के विरुद्ध हमारे किसान विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और हमारे किसानों को सख़्त संघर्ष करना पड़ रहा है इसी मकसद के लिए उन्होंने अपना एक महीने का वेतन किसानों के लिए देने का फ़ैसला किया है। उन्होंने किसानी आंदोलन जो कि अन्नदाता की सच्ची मंगों के लिए शुरु किया गया है, को मज़बूत करने के लिए किसी भी ढंग से योगदान देने के लिए लोगों से अपील की।उन्होंने कहा कि किसान हमारे देश की रीढ़ की हड्डी हैं और मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार हमेशा ही हमारे किसानों के साथ उनके भविष्य और ज़मीन की रक्षा के लिए खड़ी है।उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी इन किसान विरोधी कानूनों को बनाने के लिए बराबर के जवाबदेह हैं। भाजपा के चुनावी घोषणापत्र में 2022 तक किसानों की आमदन को दोगुनी करने का वादा पूरा करना असंभव है क्योंकि इन खेती कानूनों में न्यूनतम समर्थन मूल्य (ऐमऐसपी) को पूरी तरह अनदेखा किया गया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

1 × 5 =

Most Popular

To Top