देश में कोविड संक्रमित लोगों की संख्या 4 लाख दस हजार से कम हो गई है। अब रोगियों की कुल संख्या चार लाख नौ हजार छह सौ नवासी हो गई है। ये पिछले 136 दिनों में सबसे कम है। 22 जुलाई को कुल रोगी 4 लाख 11 हजार 133 थे।स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि ऐसा लोगों की स्वस्थ होने की दर बढ़ने से हुआ है। इसके साथ ही देश में स्वस्थ होने की दर 94 दशमलव दो-आठ प्रतिशत हो गई है। पिछले 24 घंटों में 42 हजार 533 रोगियों के स्वस्थ होने के साथ इनकी कुल संख्या 90 लाख 58 हजार 822 हो गई है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान 11 लाख 57 हजार से अधिक नमूनों का परीक्षण किया गया। अब तक कुल 14 करोड़ 58 लाख से अधिक नमूनों की जांच की गई है।