पंजाब

विजीलैंस द्वारा नगर निगम का सैनटरी इंस्पेक्टर 5000 रुपए रिश्वत लेता काबू


एक अन्य सह-दोषी मुलाजिम के खिलाफ अलग पर्चा दर्ज़
चंडीगढ़ – पंजाब विजीलैंस ब्यूरो की तरफ से भ्रष्टाचार के विरुद्ध जारी मुहिम के दौरान आज नगर निगम अमृतसर में तैनात सैनटरी इंस्पेक्टर हरजिन्दर सिंह को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया गया जबकि वहीं एक अन्य मुलाजिम के खिलाफ भी केस दर्ज करके तलाश की जा रही है।दोषी हरजिन्दर सिंह को शिकायतकर्ता रिंकू कुमार, निवासी गेट भगतां वाला, अमृतसर की शिकायत पर विजीलैंस ब्यूरो की तरफ से 5 हजार रुपए रिश्वत लेते काबू किया गया। प्रवक्ता ने बताया उक्त शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो को अपनी शिकायत में बताया कि वह नगर निगम अमृतसर में बतौर सफाई सेवक सेवाएं निभा रहा है। उक्त दोषी सैनटरी इंस्पेक्टर और उसका बिचोला विशाल गिल, जोकि वहीं सफाई सेवक है, की तरफ से उसकी बदली करवाने के बदले 10,000 रुपए की माँग की गई परन्तु सौदा 5000 रुपए में तय हुआ है। विजीलैंस की टीम की तरफ से दोषों की पड़ताल के उपरांत दो सरकारी गवाहों की हाजिरी में 5 हजार रुपए की रिश्वत के तौर पर लेते हुये सैनटरी इंस्पेक्टर हरजिन्दर सिंह को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। दोनों दोषियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के थाना अमृतसर में मुकदमा दर्ज करके अगली कार्यवाही आरंभ कर दी गई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

4 + eleven =

Most Popular

To Top