भारत

पीएम मोदी आज वाराणसी में आयोजित ‘देव दीपावली महोत्सव’ में भी होंगे शामिल, 6 लेन हाईवे का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में रहेंगे। यहां वे NH-19 के हंडिया (प्रयागराज)-राजातालाब खंड की 6 लेन चौड़ीकरण परियोजना को राष्ट्र को समर्पित करने के साथ ही देव दीपावली में हिस्सा लेंगे, काशी विश्वनाथ मंदिर गलियारा परियोजना की साइट व सारनाथ पुरातत्व स्थल भी जाएंगे।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को एक दिन के दौरे पर अपने लोकसभा क्षेत्र वाराणसी जाएंगे। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-2 (NH-2) के हंडिया-राजा तालाब खंड का छह लेन चौड़ीकरण कार्य राष्ट्र को समर्पित करेंगे। पीएम मोदी काशी विश्वनाथ मंदिर धाम परियोजना स्थल भी जाएंगे।प्रधानमंत्री राजघाट, वाराणसी में आयोजित ‘देव दीपावली’ महोत्सव में शामिल होंगे और लेज़र शो का भी लुत्फ लेंगे। साथ ही पीएम के सभी कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। प्रधानमंत्री अपने वाराणसी भ्रमण के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-2 के हंडिया-राजा तालाब खंड का 6-लेन चौड़ीकरण कार्य राष्ट्र को समर्पित करेंगे। यह परियोजना प्रयागराज तथा वाराणसी को आपस में जोड़ती है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

3 × five =

Most Popular

To Top