पंजाब

मुख्यमंत्री द्वारा शहीद सिपाही सुखबीर सिंह के एक पारिवारिक मैंबर को नौकरी और 50 लाख रुपए की एक्स ग्रेशिया का ऐलान

चंडीगढ़ – पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आज 18 जे.ए.के. आर.आई.एफ. के सिपाही सुखबीर सिंह जो शुक्रवार को जम्मू कश्मीर के सुन्दरबनी इलाके में नियंत्रण रेखा के साथ पाकिस्तान सेना की तरफ से अंधाधुन्ध फायरिंग में शहीद हो गया था, के एक पारिवारिक मैंबर को सरकारी नौकरी और 50 लाख रुपए की एक्स ग्रेशिया देने का ऐलान किया।शहीद को श्रद्धाँजलि भेंट और दुखी परिवार से अपनी संवेदना जाहिर करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि 22 वर्षों का सिपाही सुखबीर सिंह एक बहादुर और उत्साही सैनिक था। देश इस सैनिक के महान बलिदान और ड्यूटी के प्रति समर्पण भावना को हमेशा याद रखेगा और नौजवानों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा।सिपाही सुखबीर सिंह जो तरन तारन जिले की तहसील खडूर साहिब के गाँव खुवासपुर का रहने वाला था, अपने पीछे पिता कुलवंत सिंह, माता जसबीर कौर, विवाहित भाई कुलदीप सिंह और दो बहनें दविन्दर कौर (विवाहित) और कुलविन्दर कौर (अविवाहित) छोड़ गया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

ten + 5 =

Most Popular

To Top