पंजाब

पंजाब के राज्यपाल द्वारा पंजाबी यूनिवर्सिटी के उप कुलपति डॉ. बी.एस. घूम्मन का इस्तीफ़ा मंजूर

अतिरिक्त मुख्य सचिव रवनीत कौर को अगले हुक्मों तक उप कुलपति के पद की जि़म्मेदारी सौंपी
चंडीगढ़ – पंजाब के राज्यपाल वी.पी. सिंह बदनौर ने पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला के उप कुलपति डॉ. बी.एस. घूम्मन के इस्तीफे को मंजूर कर लिया है।मुख्यमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि वन एवं वन्य जीव के अतिरिक्त मुख्य सचिव रवनीत कौर को अगले हुक्मों तक उप कुलपति के पद की जि़म्मेदारी सौंपी गई है।इसी दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने उच्च शिक्षा विभाग को नये उप कुलपति के चयन की प्रक्रिया शुरू करने के लिए कहा है।जि़क्रयोग्य है कि डॉ. घूम्मन ने 17 नवंबर, 2020 को अपना इस्तीफ़ा पंजाब के राज्यपाल को सौंपा था।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

5 × four =

Most Popular

To Top