भारत

पीएम मोदी 21-22 नवंबर को 15वें जी-20 शिखर सम्मेलन में लेंगे भाग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21-22 नवंबर को 15वें G-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। आभासी माध्यम से होने वाले इस सम्मेलन की थीम सभी के लिए ’21वीं सदी के अवसरों का अनुभव’ है जिसकी अध्यक्षता सऊदी अरब करेगा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-20 के 15वें शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। यह सम्मेलन 21 और 22 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। प्रधानमंत्री इस सम्मेलन में सऊदी अरब के शाह सलमान बिन अब्दुलअजीज अल सऊद के निमंत्रण पर हिस्सा लेने जा रहे हैं। यह समिट 2020 में जी-20 नेताओं की दूसरी बैठक होगी। शिखर सम्मेलन का थीम सभी के लिए ’21वीं सदी के अवसरों का अनुभव’ है। यह समिट आभासी माध्यम से होगा।इस शिखर सम्मेलन में कोरोना महामारी के प्रभावों और स्वास्थ्य चुनौतियों जैसे मसलों के छाए रहने की उम्‍मीद है। इस शिखर सम्‍मेलन में वैश्विक अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने और नौकरियों को बहाल करने के उपायों पर भी चर्चा होगी। जी20 शिखर सम्मेलन का पूरा ध्यान कोरोना वायरस महामारी के प्रभावों, भविष्य की स्वास्थ्य सुरक्षा योजनाओं और वैश्विक अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने के कदमों के पर केंद्रित होगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

3 − 2 =

Most Popular

To Top