पंजाब

पंजाब द्वारा नवंबर के तीसरे सप्ताह में दूसरा सिरो सर्वेक्षण करवाया जायेगा, नतीजे महीने के अंत तक आएंगे

12 जिलों को कवर किया जायेगा, पहले सर्वेक्षण में पाँच कंटेनमैंट जोन कवर किये गए थे
चंडीगढ़ – पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने मंगलवार को दूसरा सिरो सर्वेक्षण करवाने को हरी झंडी दे दी जिस दौरान बड़े स्तर पर क्षेत्रों को कवर किया जायेगा जिससे राज्य में कोविड के फैलाव का पता लगाया जा सके।यह सर्वेक्षण नवंबर के तीसरे सप्ताह के दौरान आम लोगों में से 4800 व्यक्तियों के रैंडम नमूने लेकर किया जायेगा और इसके नतीजे मौजूदा महीने के अंत तक जारी किये जाने की उम्मीद है।वर्चुअल ढंग से हुई कोविड समीक्षा मीटिंग के दौरान मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य माहिरों के साथ सहमति अभिव्यक्त की कि कंटेनमैंट ज़ोनों से बाहर सार्स कोव -2 के फैलाव की सीमा का पता लगाया जा सके। पहला सिरो सर्वेक्षण पाँच जिलों पटियाला, लुधियाना, एस.ए.एस. नगर, अमृतसर और जालंधर के एक-एक कंटेनमैंट जोन में करवाया गया था और सिरो दर 27.8 प्रतिशत पाई गई थी।दूसरे सर्वेक्षण में 12 रैंडम तौर पर चुने जिलों में से 120 कलस्टरों (60 गाँवों और 60 शहरी वार्डों) की रैंडम सैंपलिंग की जायेगी और 40 वयस्को हर कलस्टर में से रैंडम तौर पर चुना जायेगा। सर्वे के दौरान ख़ून के नमूनों में आई.जी.जी. एंटी बॉडिज का पता लगाने के लिए ऐलीसा टैस्ट किया जायेगा।मीटिंग में यह भी जानकारी दी गई कि सैंपलिंग स्कीम और सर्वेक्षण के ढंग को आई.सी.एम.आर. सिरो सर्वेक्षण प्रोटोकॉल से लिया गया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

one × 3 =

Most Popular

To Top