स्पेन के राफेल नडाल पेरिस मास्टर्स के सेमीफइनल में पहुच गए हैं। नडाल ने क्वार्टर फाइनल मैच में अपने ही देश के पाब्लो कैरेनो बूसता को तीन सेट तक चले मुकाबले में 4-6, 7-5, 6-1 से शिकस्त दी।सेमीफइनल में अब नडाल का सामना जर्मनी के एलेग्जेंडर ज़वेरेव से होगा। वैसे नडाल ने अपना 20वां ग्रैंडस्लैम खिताब भी फ्रेंच ओपन के रूप में पिछले महीने पेरिस में ही जीता था। पेरिस मास्टर्स में नडाल अब तक केवल एक बार ही फाइनल तक पहुँचे है। ऐसे में उनकी कोशिश रहेगी कि वो पहली बार पेरिस मास्टर्स का खिताब अपने नाम करें।