पंजाब

कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा प्रसिद्ध पत्रकार सुरिन्दर अवस्थी के देहांत पर गहरा दुख प्रकट

मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने भी सुरिन्दर अवस्थी के देहांत पर किया शोक प्रकट
चंडीगढ़ – पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने शुक्रवार को प्रसिद्ध पत्रकार और पूर्व राज्य सूचना आयुक्त सुरिन्दर अवस्थी (70) के देहांत पर दुख प्रकट किया, जिनका आज प्रात:काल एक संक्षिप्त बीमारी के बाद पीजीआई में देहांत हो गया, जहाँ उनका इलाज चल रहा था। वह अपने पीछे पत्नी और दो बेटियाँ छोड़ गए हैं।अपने शोक संदेश में, मुख्यमंत्री ने सुरिन्दर अवस्थी, जिन्होंने टाईमज़ ऑफ इंडिया में भी काम किया, को एक प्रसिद्ध पत्रकार और अच्छे गुणों वाला एक बढिय़ा मनुष्य बताया जो हमेशा प्रैस की आज़ादी के हिमायती रहे थे। कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आगे कहा कि सुरिन्दर अवस्थी के देहांत के साथ मीडिया भाईचारे में बड़ी ख़लिश पैदा हो गई है, जिसको भर पाना मुश्किल है। दुखी परिवार के साथ दिल से हमदर्दी साझा करते हुए मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की आत्मिक शान्ति और पीछे परिवार को ईश्वरीय आदेश मानने का बल प्रदान करने के लिए ईश्वर के समक्ष प्रार्थना की।इस दौरान मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने भी सुरिन्दर अवस्थी के देहांत पर शोक प्रकट किया, जिनको पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सदा याद रखा जाएगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

5 × four =

Most Popular

To Top