पंजाब

मुख्यमंत्री द्वारा पूर्व राज्य चुनाव आयुक्त सी.एल. बैंस के देहांत पर दुख प्रकट किया

चंडीगढ़ – पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने सोमवार को पूर्व राज्य चुनाव आयुक्त और सेवामुक्त वरिष्ठ आई.ए.एस. अधिकारी सी.एल. बैंस के देहांत पर गहरा दुख प्रकट किया है। श्री बैंस 78 वर्षों के थे।अपने शौक संदेश में मुख्यमंत्री ने 1966 बैच के पंजाब काडर के आई.ए.एस. अधिकारी सी.एल. बैंस को कुशल प्रशासक, बेहतरीन सिविल अधिकारी और भद्रपुरूष अधिकारी बताया, जो अच्छे दिल वाले मनुष्य थे। सी.एल. बैंस ने अलग -अलग पदों पर समर्पण भावना और पूरी पेशेवर सोच के साथ सेवाएं निभाते हुए राज्य की सेवा की है।मुख्यमंत्री ने पीडि़त परिवार, रिश्तेदारों और स्नेहियों के साथ हमदर्दी ज़ाहिर करते हुए दिवंगत आत्मा की आत्मिक शांती और परिजनों को ईश्वरीय आदेश मानने की प्रार्थना की।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

4 × 5 =

Most Popular

To Top