पंजाब

पंजाब के मुख्यमंत्री द्वारा असित जोली की माता के देहांत पर गहरा दुख प्रकट

रवीन ठुकराल ने भी राज जोली के देहांत पर दुख प्रकट किया
चंडीगढ़ – पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने शुक्रवार को राज्य सूचना आयुक्त असित जोली की माता श्रीमती राज जोली (85) के देहांत पर गहरा दुख प्रकट किया है। श्रीमती जोली जिनका आज बाद दोपहर प्राईवेट अस्पताल में एक लंबी बीमारी के बाद देहांत हो गया, अपने पीछे दो पुत्र और एक बेटी छोड़ गई हैं।इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ गहरी हमदर्दी ज़ाहिर करते हुए कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने दिवंगत आत्मा की आत्मिक शान्ति और पीछे परिवार को ईश्वरीय आदेश मानने का बल प्रदान करने की ईश्वर के समक्ष प्रार्थना की।इसी दौरान मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने भी श्रीमती राज जोली के देहांत पर दुख प्रकट किया। श्रीमती जोली स्व. ग्रुप कैप्टन ए.सी. जोली की पत्नी थीं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

4 × one =

Most Popular

To Top