पंजाब

राज्य की मंडियों में अब तक धान के निर्धारित कुल लक्ष्य में से 44.33 प्रतिशत फसल की आमद हुई – आशू

76.35 लाख मीट्रिक टन धान की आमद में से 75.35 लाख मीट्रिक टन की हुई खऱीद
चंडीगढ़ – पंजाब सरकार द्वारा कोविड-19 के बीच चल रहे खरीफ मंडीकरण सीजन (केएमएस) दौरान राज्य में अब तक धान के निर्धारित कुल लक्ष्य में से 44.33 प्रतिशत धान की आमद हो चुकी है। उक्त खुलासा आज यहाँ राज्य के खाद्य एवं सिविल सप्लाई मंत्री श्री भारत भूषण आशू ने एक प्रैस बयान के द्वारा किया। श्री आशू ने बताया कि अब तक 76.35 लाख मीट्रिक टन धान की आमद में से 75.35 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा गया है। उन्होंने कहा कि मंडियों में चरणबद्ध ढंग से धान की फ़सल लेकर आने की प्रक्रिया संतोषजनक तरीके से चल रही है।खाद्य मंत्री ने बताया कि तारीख़ 21 अक्तूबर 2020 को राज्य की मंडियों में 6 लाख 56 हज़ार 186 मीट्रिक टन धान की आमद हुई जिसमें से 6 लाख 40 हज़ार 102 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। इसके अलावा 6 लाख 13 हज़ार 989 मीट्रिक टन धान की लिफ्टिंग की गई और अब तक 60 लाख 74 हज़ार 290 मीट्रिक टन धान की कुल लिफ्टिंग की जा चुकी है।श्री आशू ने बताया कि अब तक धान की खरीद सम्बन्धी 9921 करोड़ रुपए जारी कर दिए गए हैं। श्री आशू ने आखिर में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की किसानों की फ़सल का दाना-दाना खऱीदे जाने की वचनबद्धता को दोहराते हुए कहा कि अनाज मंडियों में निर्विघ्न, परेशानी रहित और सुरक्षित खरीद को पंजाब सरकार द्वारा सुनिश्चित किया गया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

twelve − four =

Most Popular

To Top