हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने अश्विनी कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक अश्विनी कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया है, जिनका बुधवार को शिमला के ब्राॅकहस्र्ट स्थित अपने निवास स्थान पर निधन हो गया। अश्विनी कुमार ने नागालैंड के राज्यपाल और सीबीआई के निदेशक के पद भी अपनी सेवाएं दीं।राज्यपाल ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि अश्विनी कुमार ने पूरी निष्ठा व समर्पण के साथ अपनी सेवाएं प्रदान कीं जिसके लिए प्रदेश के लोग उन्हें सदैव याद रखेंगे।जय राम ठाकुर ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

fourteen + eight =

Most Popular

To Top