क्रिकेट

अफ़ग़ानिस्तान के सलामी बल्लेबाज़ नज़ीब ताराकई का निधन

अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज नजीब ताराकई का मंगलवार को निधन हो गया. 29 साल के ताराकई को सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था और आईसीयू में उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी.ताराकई के निधन पर अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने गहरा दु:ख जताया है. उन्होंने अफगानिस्तान के लिए 12 टी-20 इंटरनेशनल और एक वनडे खेला था. नजीब ने बांग्लादेश में 2014 के टी-20 विश्व कप में अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था और उसके बाद यूएई, आयरलैंड, जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और हांगकांग के खिलाफ मैच खेला.

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

one × two =

Most Popular

To Top