खेल

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भारतीय खेल प्राधिकरण के नए लोगो का किया अनावरण

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने बुधवार को भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के नए लोगो का अनावरण किया। यह लोगो 1982 के बाद पहली बार बदला गया है। इस कार्यक्रम में खेल सचिव रवि मितल, भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा और साई के महानिदेशक संदीप प्रधान मौजूद थे।नई पहल, नई उडान और नई पहचान इसी मकस्द के साथ खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने मेजर धयानचंद स्टेडियम में साई का नया लोगो लांच किया। खेल मंत्री ने कहा कि ये केवल एक लोगो नही है बल्कि उन एथलिटों के लिए हौसले की उडान है जो भारत के लिए ओलंपिक जैसे मंच पर धमाल माचने को बेताब है।साई 1982 से भारतीय खेलों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है और उनका मकस्द साफ है कि भारत के हर एक कौने से चैंपियन निकलकर सामने आए और आने वाले समय में भारत खेलों की महाशिक्ति बनकर सामने आए।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

15 + two =

Most Popular

To Top