हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द को उनके जन्मदिवस पर शुभकामनाएं दी।राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने राष्ट्रपति को उनके जन्मदिवस पर बधाई देते हुए राष्ट्र के प्रति उनकी अथक सेवाओं और कत्र्तव्य निष्ठा की सराहना की। उन्होंने कहा कि श्री कोविन्द को उनकी बुद्धिमत्ता और कौशल के लिए जाना जाता है। उन्होंने परमात्मा से श्री कोविन्द के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने अपने बधाई संदेश में कहा कि राम नाथ कोविन्द प्रभावशाली व्यक्तित्व और राजनीतिज्ञ हैं, जो देश के संविधान के संरक्षण, सुरक्षा और बचाव में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हं।मुख्यमंत्री ने उनकी दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

four × four =

Most Popular

To Top