पंजाब सरकार के मुख्य प्रवक्ता कैबिनेट मंत्री (दर्जा) विधायक एवं पंजाब वेयर हाउसिंग कारपोरेशन के चेयरमैन डॉ राजकुमार वेरका ने पंजाब सरकार के तीन साल पुरे होने पर सरकार की उपलब्धियों पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को बधाई दी है। डॉ वेरका ने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा आने वाले दो वर्षों में पंजाब में सुनामी की तरह विकास कार्य संपन्न होंगे जिससे युवा वर्ग और आम जनता को भरपूर लाभ मिलेंगे।डॉ वेरका ने कहा कि पंजाब सरकार की तीन साल की सरकार के कार्यों की उपलब्धि को दस साल की अकाली भाजपा सरकार के कार्यों से कहीं अधिक है और उसकी तुलना भी नहीं की जा सकती। डॉ वेरका ने अकाली दल तथा आम आदमी पार्टी द्वारा तंज कसे जाने के सवाल पर कहा कि जहां मुख्यमंत्री ने पंजाब के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के दरवाजे खोले हैं, करीब दस हज़ार से अधिक ट्रांसपोर्ट परमिट दिए जा रहे हैं और एक लाख से अधिक सरकारी नौकरियां अगले दो साल में दी जाएँगी लेकिन उक्त पार्टियों के लोगों के पेट में क्यों मरोड़ पड़ने लगे हैं, सबको खुश होना चाहिए कि पंजाब में रोजगार मुहैया करवाया जा रहा है, इसके आलावा पंजाब में लैंड माफिया सैंड माफिया और ड्रग माफिया किसी को नहीं बक्शा जायेगा, सबको जेल के पीछे धकेला जायेगा। डॉ वेरका के अनुसार 2017 से 2020 की कांग्रेस सरकार के दौरान पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप में कुल 811.86 करोड़ रूपये में वार्षिक औसत 270.62 करोड़ रूपये जिसमें 4.91 लाख लाभार्थी छात्र जिनकी वार्षिक औसत 1.63 लाख प्रति छात्र रही जबकि 2007 से 2017 तक अकाली भाजपा सरकार में कुल 1464 करोड़ रूपये में वार्षिक औसत 146 करोड़ रूपये जिसमें 12.21 लाख लाभार्थी छात्र जिनकी वार्षिक औसत 1.22 लाख प्रति छात्र रही। इससे साफ़ होता है कि कांग्रेस सरकार ने तीन वर्षों में जो किया है वो अकाली भाजपा सरकार दस में भी नहीं कर पायी। इसी तरह 2017 से 2020 की कांग्रेस सरकार के दौरान 198 ओ ओ ए टी क्लीनिकों में 29 फरवरी 2020 तक 4 लाख 2 हज़ार 720 नशा पीड़ितों के नाम इलाज के लिए दर्ज किये गए जबकि 2007 से 2017 तक अकाली भाजपा सरकार में ऐसी कोई स्कीम नहीं थी। इसी तरह 2017 से 2020 की कांग्रेस सरकार के दौरान एनडीपीएस एक्ट के तहत 36 हज़ार 418 मामले दर्ज करके 44 हज़ार 445 व्यक्ति गिरफ्तार किये गए और उनसे 13 लाख 4 हज़ार 676 किलोग्राम हीरोइन बरामद की गयी जबकि अकाली भाजपा सरकार में ऐसा कुछ सामने नहीं आया। इसी तरह 2017 से 2020 की कांग्रेस सरकार के दौरान 5 लाख 50 हज़ार 972 व्यक्ति नशा रोकथाम अफसर के रूप में पंजीकृत हुए जबकि अकाली भाजपा सरकार में ऐसा कुछ सामने नहीं आया। इसी तरह 2017 से 2020 की कांग्रेस सरकार के दौरान 5 लाख 61 हज़ार 567 किसानों को 5123.43 करोड़ रूपये के कर्जे से राहत दी गयी और 2 लाख 85 हज़ार भूमिहीन किसानों को 520 करोड़ रूपये की राहत भी मिलेगी जबकि अकाली भाजपा सरकार में ऐसा कुछ सामने नहीं आया। इसी तरह 2017 से 2020 की कांग्रेस सरकार के दौरान उद्योगों के लिए 3178.8 करोड़ रूपये की बिजली सब्सिडी दी गयी। इसी तरह 2017 से 2020 की कांग्रेस सरकार के दौरान सामाजिक सुरक्षा पेंशन स्कीम के तहत 4575.33 करोड़ रूपये दिए गए जिसका वार्षिक औसतन 1525 करोड़ रूपये रहा और इसका लाभ 23 लाख 94 हज़ार 791 लोगों को प्रति माह हुआ। इसी तरह 2017 से 2020 की कांग्रेस सरकार के दौरान घर घर रोजगार और कारोबार स्कीम के तहत कुल 12 लाख 17 हज़ार 969 नौकरियां उपलब्ध करवाई गयी जिसमें 59 हज़ार 905 सरकारी नौकरियां तथा निजी क्षेत्र में 3 लाख 96 हज़ार 775 नौकरिया और 7 लाख 61 हज़ार 289 लोगों को स्वरोजगार दिया गया। इसी तरह 2017 से 2020 की कांग्रेस सरकार के दौरान सरबत सेहत बीमा योजना के तहत 280.71 करोड़ रूपये से 46 लाख परिवारों को कवर किया गया जबकि अकाली भाजपा की दस साल की सरकार के दौरान 199.5 करोड़ रूपये से सिर्फ 31.4 लाख परिवार को ही कवर किया गया। इसी तरह 2017 से 2020 की कांग्रेस सरकार के दौरान स्मार्ट स्कूल स्कीम के तहत 6000 सरकारी स्कूलों को स्मार्ट किया गया जबकि 2007 से 2017 तक अकाली भाजपा सरकार में ऐसी कोई स्कीम नहीं थी। इसी तरह 2017 से 2020 की कांग्रेस सरकार के दौरान महात्मा गाँधी सरबत विकास योजना, स्मार्ट गांव अभियान, मिशन तंदरूस्त पंजाब स्कीम, हेल्थ एंड वेलनेस क्लिनिक , बड्ड़ी स्कीम, विशेष टास्क फ़ोर्स जैसी स्कीमें लाई गयी जबकि अकाली भाजपा सरकार में ऐसी कोई स्कीम नहीं थी।