खेल

गाँव डड्डूमाजरा में सालाना खालसाई खेल आयोजित

लडक़े और लड़कियों के विभिन्न उम्र वर्गों के मुकाबले करवाए

चंडीगढ़ – गाँव डड्डूमाजरा में गुरुद्वारा गुरू नानक दरबार साहिब सोसाइटी द्वारा होले-महल्ले के सम्बन्ध में सालाना खालसाई खेल करवाए गए जिनका उद्घाटन खेल विभाग चंडीगढ़ के डायरैक्टर तेजदीप सिंह ने किया। इस मौके पर उनके साथ चंडीगढ़ के सीनियर पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर हरदीप सिंह बुटरेला, डिप्टी डायरैक्टर पंजाब लोक संपर्क विभाग हरजीत सिंह गरेवाल, समूह गुरुद्वारा संगठन चंडीगढ़ के चेयरमैन तारा सिंह, सचिव रघुबीर सिंह, गुरुद्वारा सैक्टर-34 के प्रधान साधु सिंह, गुरुद्वारा सैक्टर-22 के प्रधान हरजोत सिंह साहनी, गुरुद्वारा गाँव तोगां के प्रधान गुरदयाल सिंह भी उपस्थित थे।इस मौके पर डायरैक्टर तेजदीप सिंह ने बोलते हुए कहा कि नगरवासियों द्वारा छोटे बच्चों को खेल की तरफ प्रेरित करना बड़ा प्रयास है जिससे बच्चों की ऊर्जा को सही दिशा में लगाई जा सकती है। उन्होंने गाँव के खिलाडिय़ों को चंडीगढ़ खेल विभाग द्वारा हर संभव मदद का भरोसा दिया। हरजीत सिंह गरेवाल ने अपने संबोधन में गाँव में हर साल टूर्नामैंट करवाने पर ख़ुशी प्रकट करते हुए अगले साल से इन खेलों के मौके पर गतका टीम भेजने की पेशकश की। इस मौके पर हरदीप सिंह बुटरेला ने भी खिलाडिय़ों को आशीर्वाद दिया।इन सालाना खालसाई खेल के मौके पर लडक़े और लड़कियों के विभिन्न उम्र वर्गों के शॉटपुट्ट, लम्बी छलांग, 800 मीटर दौड़, 1500 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़ के मुकाबले करवाए गए। इसके अलावा महिलाओं की मटका दौड़ (चाटी दौड़), कुर्सी दौड़, पैदल चाल और रस्साकशी के मुकाबले भी हुए।टूर्नामैंट के विजेताओं को ईनाम वितरण समारोह के मौके पर सीनियर एडवोकेट अमर सिंह चाहल, एडवोकेट चरनपाल सिंह बागड़ी, सुखजीत सिंह पूर्व सरपंच हल्लोमाजरा, प्रोफ़ैसर अमरीक सिंह आहलूवालीया, बाबा गुरदयाल सिंह पूर्व सरपंच खुड्डा अलीशेर, सुरिन्दर सिंह प्रधान सीटीयू ने विजेता बच्चों की हौसला अफज़ाई की। इनके अलावा जगदीश सिंह गूड़ा, तरसेम राणा, दलविन्दर सिंह और जसवीर सिंह भी उपस्थित थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

18 − 7 =

Most Popular

To Top