पंजाब

गुरकीरत सिंह कोटली ने गाँव तोलेमाजरा में ‘फ्लैग ऑफ यूनिटी’ लहराया

आतंकवाद के काले दिनों के दौरान अपना बलिदान देने वाले शहीदों को समर्पित एक यादगार बनाई जाएगी
चंडीगढ़ – ‘‘पंजाब के लोग उन शहीदों के बलिदानों को हमेशा याद रखेंगे जिन्होंने राज्य में आतंकवाद के काले दिनों के दौरान अपनी जानें कुर्बान की। ‘‘इन विचारों का प्रगटावा आज यहाँ खन्ना से विधायक श्री गुरकीरत सिंह कोटली ने गाँव टोलेमाजरा में ‘फ्लैग ऑफ यूनिटी’ लहराने के मौके पर किया जो कि नरपिन्दर पाल सिंह प्रिंस की याद को समर्पित है जो गर्मख्याली तत्वों के खि़लाफ़ लड़ते हुए 11.03.1992 को शहीद हो गए थे। यह झंडा 100 फुट लंबा है और इसका आकार 30&20 फुट है।श्री कोटली ने कहा कि समाज के सभी वर्गों के लोगों द्वारा दिए गए बलिदानों के स्वरूप ही आज राज्य में शान्ति का माहौल है, जिन्होंने कट्टरपंथी रूझानों का डटकर विरोध किया। उन्होंने यह भी कहा कि आज की पीढ़ी की जि़म्मेदारी बनती है कि वह शहीदों की विरासत को संभाल कर रखें।उन्होंने आगे बताया कि पंजाब में आतंकवाद के दिनों के दौरान अपनी जानें कुर्बान करने वाले शहीदों के नाम यादगारी स्मारक पर लिखे जाएंगे।इस मौके पर उपस्थित अन्य आदरणियों में पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री तेज प्रकाश सिंह कोटली, शहीद नरपिन्दर पाल सिंह प्रिंस के परिवारिक सदस्य, तोलेमाजरा के पूर्व सरपंच श्री परमिन्दर सिंह सोना, एम.सी. खरड़ के पूर्व प्रधान पंडित ओम प्रकाश, त्रिपड़ी के सरपंच कुलवंत सिंह शामिल थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

eight − one =

Most Popular

To Top