भारत

लोक सभा में दिल्ली हिंसा पर चर्चा

लोक सभा में आज दिल्ली हिंसा पर होगी चर्चा, सदन में प्रश्नकाल के बाद नियम 193 के तहत की जाएगी चर्चा।दिल्ली के कुछ हिस्सों में पिछले दिनों हुई हिंसा की कुछ घटनाओं पर आज लोकसभा में चर्चा होगी। कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी और बीजेपी सांसद मीनाक्षी लेखी चर्चा की शुरुआत करेंगे। नियम 193 के तहत होने वाली चर्चा के अंत में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सरकार की तरफ से पूरी स्थिति को लेकर जवाब पेश कर सकते हैं। दरअसल बजट सत्र के दूसरे चरण की शुरुआत पिछले हफ्ते ही हुई है. लेकिन दिल्ली हिंसा को लेकर कांग्रेस सहित कुछ विपक्षी दलों के हंगामें के चलते संसद के दोनों सदन बाधित रहे हैं. सरकार ने पिछले हफ्ते ही एलान किया था कि प्रभावित इलाकों में स्थिति को सामान्य बनाना सरकार की प्राथमिकता है. सरकार होली के बाद चर्चा के लिए तैयार है। नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी लोकसभा में पारित करने के लिए एयरक्राफ्ट (संशोधन) विधेयक भी रखेंगे।राज्य सभा में आज प्रत्यक्ष कर विवाद से विश्वास विधयेक को चर्चा और पारित कराने के लिए रखा जाएगा। पिछले हफ्ते ही इस विधेयक को लोकसभा ने मंजूरी दी है। इसके अलावा उच्च सदन में संस्कृत विश्वविद्यालय से जुड़े विधेयक सहित चार विधेयकों पर चर्चा भी प्रस्तावित।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

1 × 2 =

Most Popular

To Top