सूडान की राजधानी खरतूम में सोमवार सुबह प्रधानमंत्री के काफिले को निशाना बनाकर किए हमले मे प्रधानमंत्री अब्दल्ला हमदोक बाल बाल बच गए. पूर्व राष्ट्रपति उमर अल बशीर को अपदस्थ किए जाने के बाद अबदल हमदोक को अंतरिम सरकार का मुख्य नियुक्त किया गया था. प्रधानमंत्री अब्दुल्ला हमदोक पर यह हमला उस समय किया गया है, जब सरकार वित्तीय संकट से निपटने की कोशिश कर रही है.गौरतलब है कि देश में वित्तीय संकट को लेकर ही उमर-अल-बशीर के खिलाफ व्यापक विरोध प्रदर्शन शुरू हुए थे, जो उनके अपदस्थ किए जाने के बाद भी जारी हैं.