कश्मीर के शोपियां के ख्वाजापोरा रेबन इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर…दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की आशंका…आतंकियों को पकड़ने के लिए इलाके में तलाशी अभियान तेज़ी से जारी.जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले के ख्वाजापोरा रेबन इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक आतंकवादी को मार गिराया है. सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया है. जानकारी के मुताबिक मुठभेड़ अब भी जारी है. दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की आशंका जताई जा रही है.