भारत

दिल्ली केजरीवाल ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रामलीला मैदान में लगातार तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण ली। दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने केजरीवाल और उनके मंत्रिमंडल के छह मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी।पिछले सप्ताह संपन्न हुये दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप ने शानदार जीत दर्ज करते हुए 62 सीटें हासिल की थीं। पिछली सरकार में उपमुख्यमंत्री रहे मनीष सिसोदिया और अन्य मंत्रियों सत्येन्द्र जैन, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन एवं राजेन्द्र पाल गौतम ने भी केजरीवाल के साथ मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण ली। केजरीवाल ने अपने मंत्रिमंडल में पिछली सरकार के सभी छह मंत्रियों को एक बार फिर शामिल किया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

5 × 4 =

Most Popular

To Top