भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे 13वें कॉप सम्मेलन का उद्घाटन

वन्‍य जीवों की प्रवासी प्रजातियों के संरक्षण की संधि से जुड़े पक्षों के 13वें सम्मेलन का पीएम मोदी आज गांधीनगर में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये करेंगे उद्घाटन। सम्मेलन में 130 से अधिक देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल, अगले तीन वर्षों तक भारत करेगा COP 13 की अध्यक्षता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुजरात के गांधीनगर में वन्‍य जीवों की प्रवासी प्रजातियों के संरक्षण की संधि से जुड़े पक्षों के 13वें सम्मेलन, COP 13 का वीडियो कांफ्रेसिंग के ज़रिए उद्घाटन करेंगे। 130 देशों के प्रमुख संरक्षणविद् और वन्य जीव सरंक्षण के क्षेत्र में कार्य कर रहे अंतरराष्ट्रीय गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि इस सम्मेलन में भाग लेंगे।इस अवसर पर आयोजित प्रदर्शनी में कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय वन्य जीव संरक्षण की श्रेष्ठ प्रक्रियाओं को भी दिखाया जाएगा। यह सीओपी सम्मेलन 22 फरवरी तक चलेगा। मेजबान भारत को अगले तीन वर्ष के लिए इस सम्मेलन का अध्यक्ष नामित किया गया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

4 − 1 =

Most Popular

To Top