संसार

थाईलैंड मॉल में गोलीबारी करने वाला बंदूकधारी ढेर

थाईलैंड के नखोन रत्चासिमा शहर के एक शॉपिंग मॉल में सेना के एक जवान की ओर से हुई गोलीबारी में चार और घायलों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 30 हो गई। वहीं 30 लोगों को मार डालने वाला बंदूकधारी आखिरकार सुरक्षाबलों ने मार गिराया।पुलिस और हमलावर के बीच यह मुठभेड़ करीब 17 घंटे तक चली जिसमें थाईलैंड की विशिष्ट पुलिस इकाइयों के कमांडो भी शामिल थे। थाईलैंड के प्रधानमंत्री ने बताया कि मॉल में अंधाधुंध गोलीबारी करने वाले हमलावर ने निजी परेशानी के चलते यह हमला किया। इसमें एक 13 वर्षीय बच्चे समेत 30 लोगों की मौत हो गई। इनमें कई सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं।वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पीएम ने कहा यह अप्रत्याशित है और मैं चाहता हूं कि यह दोबारा कभी न हो। वहीं हजारों लोगों ने हाथों में जलती हुई मोमबत्तियां लेकर इस हादसे में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। नाखोन रतचासिमा शहर में बौद्ध भिक्षु के नेतृत्व में लोगों की भीड़ ने प्रार्थना करते हुए सफेद फूल चढ़ाए और जुलूस निकाला।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

3 + nineteen =

Most Popular

To Top