पंजाब

जस्टिस धवन ने राणा गुरमीत सिंह सोढी की हाजिऱी में एन.आर.आई. आयोग के चेयरमैन के तौर पर पद संभाला

एम.पी. सिंह और शविन्दर सिंह सिद्धू ने सदस्यों के तौर पर पद संभाला
चंडीगढ़ – जस्टिस (सेवामुक्त) शेखर धवन ने आज पंजाब के खेल, युवक सेवाएं और एन.आर.आई. मामलों के मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी और अन्यों की हाजिऱी में आज एन.आर.आई. आयोग के चेयरमैन के तौर पर पद संभाला। इस दौरान आयोग के दो अन्य सदस्यों एम.पी. सिंह और शविन्दर सिंह सिद्धू ने भी अपने पद संभाले।चेयरमैन और अन्य सदस्यों को बधाई देते हुए राणा सोढी ने श्री धवन द्वारा न्यायिक प्रणाली की मज़बूती में दिए गए बेमिसान योगदान को याद किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि इन तीनों के नेतृत्व में आयोग को बेहद लाभ मिलेगा और प्रवासी भारतियों की शिकायतों को जल्द हल करने में मदद मिलेगी। दुनिया के अलग-अलग कोनों में अपने कार्यों के द्वारा पंजाब और भारत का गौरव बढ़ाने वाले प्रवासी पंजाबियों के योगदान की प्रशंसा करते हुए उन्होंने बताया कि सरकार एन.आर.आईज़ के मामलों के जल्द निपटारे के लिए विशेष अदालतें शुरू करेगी।चेयरमैन की जि़म्मेदारी देने पर धन्यवाद करते हुए जस्टिस धवन ने भरोसा दिलाया कि वह अपनी जि़म्मेदारी को पूरे समर्पण के साथ निभाएंगे। इस मौके पर चेयरमैन हरियाणा उपभोक्ता फोरम जस्टिस टी.पी.एस. मान, मैंबर एन.आर.आई. आयोग पंजाब श्री गुरजीत सिंह लैहल, सचिव एन.आर.आई. आयोग श्रीमती अमनिन्दर कौर बराड़, श्री एम.पी. सिंह और श्री अनिल शर्मा उपस्थित थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

two × one =

Most Popular

To Top