पंजाब

सहकारिता मंत्री रंधावा द्वारा श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित कैलेंडर रिलीज़

चंडीगढ़ – सहकारिता मंत्री स. सुखजिन्दर सिंह रंधावा द्वारा पंजाब स्टेट मिनिस्ट्रीयल सर्विस यूनियन सहकारिता विभाग की राज्य कमेटी के प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात की गई जिसके दौरान श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित यूनियन द्वारा तैयार किया गया 2020 का कैलेंडर भी रिलीज किया गया। सहकारिता मंत्री ने समूह कर्मचारियों को मुबारकबाद भी दी।यूनियन के प्रधान गुरप्रीत सिंह बराड़ के नेतृत्व अधीन मिले प्रतिनिधिमंडल द्वारा विभाग से सम्बन्धित माँगों संबंधी सहकारिता मंत्री को माँग पत्र भी दिया गया जिस पर सहकारिता मंत्री द्वारा सकारात्मक स्वीकृति देते हुए इनको जल्द हल करने का भरोसा भी दिया गया।इसके उपरांत प्रतिनिधिमंडल द्वारा कैलेंडर की एक कॉपी रजिस्ट्रार सहकारी सभाएं श्री विकास गर्ग से भी भेंट की गई।इस मौके पर यूनियन के वाइस चेयरमैन इकबाल सिंह, प्रांतीय जनरल सचिव अरमिन्दर सिंह, खज़ांची बीर दविन्दर सिंह, उप प्रधान राजीव कालड़ा, संयुक्त जनरल सचिव जसमिन्दर सिंह, कमेटी मैंबर परमजीत सिंह खैहरा, कंवलजीत सिंह, सन्दीप सिंह, गुरप्रीत सिंह और भुपिन्दर सिंह भी उपस्थित हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

15 + 20 =

Most Popular

To Top