खेल

भारत-न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी-20 मुकाबला आज

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का चौथा मुकाबला आज वेलिंग्टन में। टीम इंडिया सीरीज के पहले तीन टी20 इंटरनेशनल मैच जीतकर पहले ही 3-0 की अजेय बढ़त बना चुका है ऐसे में जहां भारतीय टीम की कोशिश रहेगी वह चौथा मुकाबला भी जीते तो वहीं न्यूजीलैंड आखिरी दोनों मैच जीतना चाहेगी।भारतीय क्रिकेट टीम ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना रखी है। सीरीज पर पहले से कब्जा कर चुकी टीम इंडिया अब न्यूजीलैंड के खिलाफ शुक्रवार को इसे 4-0 करने का इरादा लेकर उतरेगी। यह मुकाबला वेलिंगटन के मैदान पर खेला जाएगा। मेजबान टीम सीरीज गंवाने के बाद आखिरी दो मुकाबलो में जीत हासिल कर लाज बचाने की कोशिश में रहेगी।भारतीय टीम चौथे टी20 में बदलाव के साथ उतरना चाहेगी इसके संकेत कप्तान विराट कोहली ने पहले ही दे दिए थे। युवा तेज गेंदबाज नवदीप सैनी और ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर की प्लेइंग इलेवन में जगह तय माना जा रही है। वहीं तीन मुकाबले में बाहर बैठने वाले स्पिनर कुलदीप यादव को भी इस मैच में मौका मिल सकता है।ओपनिंग का जिम्मा चौथे मुकाबले में भी रोहित शर्मा और केएल राहुल के हाथों में ही रहने वाला है। राहुल विकेकटीपर की भूमिका भी बखूबी निभा रहे हैं। जबकि मिडिल ऑर्डर में कप्तान विराट कोहली और श्रेयस अय्यर के साथ मनीष पांडे बल्लेबाजी क्रम में नजर आएंगे। टीम में बतौर ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को रवींद्र जडेजा की जगह मौका दिए जाने की पूरी उम्मीद है। शिवम दुबे दूसरे ऑलराउंडर की भूमिका अदा कर सकते है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

7 − 6 =

Most Popular

To Top