खेल

पंजाब की वालीबॉल (मैन /वूमैन) और चैस की टीमों के चयन के लिए सिलैक्शन ट्रायल कल

गुरू नानक स्टेडियम, लुधियाना में होंगे चयन ट्रायल

चंडीगढ़ – ऑल इंडिया सिविल सर्विसिज़ वालीबॉल (मैन /वूमैन) और ऑल इंडिया सिविल सर्विसिज़ चैस टूर्नामैंट में भाग लेने के लिए पंजाब की वालीबॉल (मैन /वूमैन) और चैस की टीमों के चयन के लिए सिलैक्शन ट्रायल 29 जनवरी को करवाए जा रहे हैं। इस सम्बन्धी आज यहाँ खेल विभाग के डायरैक्टर श्री संजय पोपली ने जानकारी देते हुए बताया कि सैंट्रल सिविल सर्विसिज़ कल्चरल एंड स्पोर्टस बोर्ड द्वारा राँची (झारखंड) में 20 फरवरी, 2020 से 25 फरवरी, 2020 तक ऑल इंडिया सिविल सर्विसिज़ वालीबॉल (मैन /वूमैन) टूर्नामैंट और 20 फरवरी, 2020 से 28 फरवरी, 2020 तक ऑल इंडिया सिविल सर्विसिज़ चैस टूर्नामैंट करवाया जा रहा है। इस टूर्नामैंट में भाग लेने के लिए पंजाब की वालीबॉल (मैन /वूमैन) और चैस की टीमों के चयन के लिए सिलैक्शन ट्रायल 29 जनवरी, 2020 को प्रात:काल 9 बजे गुरू नानक स्टेडियम, लुधियाना में होंगे। श्री पोपली ने आगे बताया कि टूर्नामैंट में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी (रेगुलर सरकारी मुलाजि़म) अपने-अपने विभागों से एन.ओ.सी. ( एतराज़हीनता) प्राप्त करके ट्रायलों में भाग लें।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

thirteen − six =

Most Popular

To Top