चंडीगढ़ – पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में देश का 71वां गणतंत्र दिवस बड़े उत्साह और सद्भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के चीफ़ जस्टिस, जस्टिस श्री रवि शंकर झा द्वारा देश का राष्ट्रीय ध्वज लहराया गया।इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के प्रवक्ता ने बताया कि इस समारोह के दौरान पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के मौजूदा और पूर्व जज साहिबानों के अलावा सीनियर अधिकारियों, हाई कोर्ट की बार एसोसिएशन के सदस्यों और सीनियर वकीलों द्वारा भी इस गणतंत्र दिवस के समारोह में शिरकत की गई।राष्ट्रीय ध्वज लहराने के बाद विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा रंग-बिरंगे परिधानों में पारंपरिक लोक नृत्य पेश किये गए।