भारत

कश्मीर घाटी में मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल

कश्मीर घाटी में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बहाल, पोस्टपेड के साथ-साथ प्रीपेड सत्यापित उपभोक्ताओं को मिलेगी 2जी स्पीड.केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की कश्मीर घाटी में पोस्टपेड और प्रीपेड फोन पर 2जी मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी गई हैं. हालांकि इसका उपयोग जम्मू-कश्मीर प्रशासन द्वारा स्वीकृत 301 वेबसाइट तक पहुंच के लिए किया जा सकता है. इन साइट्स में बैंकिंग, शिक्षा, समाचार, यात्रा, जन सुविधाओं और रोजगार से संबंधित सर्च इंजन शामिल हैं.कश्मीर घाटी में प्रीपेड मोबाइल सेवा फिर शुरू करने और जम्मू डिवीजन में प्रतिबंध मुक्त 2जी मोबाइल डेटा सर्विस की बहाली के एक सप्ताह के भीतर कश्मीर घाटी में 2जी मोबाइल इंटरनेट सेवा फिर शुरू करने का फैसला किया गया है.

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

three × five =

Most Popular

To Top