मुख्यमंत्री लहराएंगे एस.ए.एस. नगर (मोहाली) में झंडा
चंडीगढ़ – गणतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा लहराने सम्बन्धी जारी प्रोग्राम के अनुसार राज्य स्तरीय गणतंत्रता दिवस गुरदासपुर में मनाया जाएगा जहाँ गवर्नर पंजाब श्री वी.पी. सिंह बदनौर तिरंगा लहराने की रस्म अदा करेंगे। जबकि मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिन्दर सिंह एस.ए.एस. नगर (मोहाली) में झंडा लहराएंगे।प्रवक्ता ने आगे बताया कि शड्यूल के मुताबिक पंजाब विधानसभा के स्पीकर राणा के.पी. सिंह होशियारपुर, डिप्टी स्पीकर अजायब सिंह भट्टी फऱीदकोट में तिरंगा लहराएंगे। इसी तरह कैबिनेट मंत्रियों में स्थानीय निकाय मंत्री श्री ब्रह्म मोहिन्द्रा फतेहगढ़ साहिब में, वित्त मंत्री श्री मनप्रीत सिंह बादल जालंधर, मैडीकल शिक्षा एवं अनुसंधान संबंधी मंत्री श्री ओम प्रकाश सोनी संगरूर, सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक मंत्री श्री साधु सिंह धर्मसोत श्री मुक्तसर साहिब, खेल एवं युवक मामले मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी रूपनगर, तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री चरनजीत सिंह चन्नी फिऱोज़पुर, जल सप्लाई और सेनिटेशन और ट्रांसपोर्ट मंत्री श्रीमती रजिय़ा सुल्ताना एस.बी.एस. नगर, आवास निर्माण और शहरी विकास मंत्री श्री सुखबिन्दर सिंह सरकारिया अमृतसर, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री बलबीर सिंह सिद्धू बठिंडा, स्कूल शिक्षा मंत्री श्री विजय इंदर सिंगला पटियाला, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्री सुन्दर शाम अरोड़ा बरनाला और खाद्य एवं सिविल सप्लाई और उपभोक्ता मामले मंत्री श्री भारत भूषण आशु मानसा में तिरंगा लहराने की रस्म अदा करेंगे।इसी दौरान पंजाब सरकार ने आज एक पत्र जारी करके गणतंत्रता दिवस के अवसर पर म झंडा चढ़ाने में पहले लगाई गईं ड्यूटियों में आंशिक संशोधन किया है। जारी पत्र के अनुसार 26 जनवरी को अब श्री तृप्त राजिन्दर सिंह बाजवा पठानकोट में झंडा लहराएंगे। इसके अलावा श्रीमती अरुणा चौधरी लुधियाना में, श्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ मोगा में और श्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा जालंधर में झंडा लहराएंगे। यह जानकारी पंजाब सरकार के एक प्रवक्ता ने दी।