जम्मू और कश्मीर में आज से इंटरनेट सेवा का विस्तार हो गया है। सरकारी संस्थानों और पर्यटन केंद्रों को सरकारी और आवश्यक सेवाओं की वेबसाइटों तक पहुंच की छूट लेकिन सभी सोशल मीडिया साइटों पर रोक फिलहाल बरकरार रहेगी। वहीं पांच जिलों में पोस्ट पेड 2 जी मोबाइल इंटरनेट सेवा भी बहाल कर दी गई है।जम्मू-कश्मीर में लोगों की सहूलियत के लिए प्रशासन ने कल कुछ अहम फैसले लिए हैं। जम्मू और कश्मीर में आज से इंटरनेट सेवा का विस्तार हो गया है। सरकारी संस्थानों और पर्यटन केंद्रों को सरकारी और आवश्यक सेवाओं की वेबसाइटों तक पहुंच की छूट दे दी गयी है लेकिन सभी सोशल मीडिया साइटों पर रोक फिलहाल बरकरार रहेगी। पांच जिलों में पोस्ट पेड 2 जी मोबाइल इंटरनेट सेवा भी बहाल हो गयी है।