संसार

इराक में अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर हमला

इराक में अमेरिकी सैन्य ठिकाने को फिर एक बार बनाया गया निशाना, बलाद एयर बेस पर एक के बाद एक 8 मोर्टार हमले, चार इराकी सैन्यकर्मी जख्मी।इराक में अमेरिकी सैन्य ठिकाने को एक बार फिर निशाना बनाया गया। बलाद एयर बेस पर एक के बाद एक 8 मोर्टार हमले किए गए जिसमें चार इराकी सैन्यकर्मी जख्मी हो गए। इस एयर बेस पर अमेरिकी वायु सैनिक तैनात थे, जिनमें से अधिकतर पि‍छले दो सप्‍ताह के दौरान अमेरिका और ईरान के बीच तनाव के बाद पहले ही चले गये थे।हाल के महीनों में उन सैन्‍य अड्डों पर रॉकेट और मोर्टार हमले हुए हैं, जहां अमरीकी सैनिक तैनात थे। इन हमलों में ज्‍यादातर इराकी सैनिक घायल हुए हैं लेकिन पिछले महीने एक अमरीकी ठेकेदार मारा गया था। बीते बुधवार को ईरान द्वारा इराक स्थित दो अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल हमलों के बाद से इस क्षेत्र में तनाव चरम पर है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

4 × 4 =

Most Popular

To Top