देश के तमाम पर्वतीय राज्यों में ठंड और बर्फबारी ने सामान्य जनजीवन को प्रभावित किया है। एक ओर जहां पर्यटक बर्फबारी के बाद पहाड़ों मे घूमने निकल रहे हैं वहीं देश के उत्तरी मैदानी इलाकों मे कोहरे और पाले की वजह से ठंड ने जीवन अस्तव्यस्त कर दिया है।देश के तमाम राज्यों में सर्दी और बर्फबारी का दौर जारी है। पहाडी राज्यों में जहां जमकर बर्फबारी हो रही है तो दिल्ली समेत मैदानी राज्यों में बारिश और कडाके की ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढा दी है।उत्तराखंड से करें तो राज्य के पहाड़ो मे कल रात से ही रुक रुक कर बारिश हो रही है और ऊंचाई वाले क्षेत्रों मे बर्फ भी पड़ी है। बागेश्वर जिले के पिंडर घाटी समेत अन्य क्षेत्र के गांवों में बर्फबारी से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। लगातार हो रही बर्फबारी से घाटी के गांवों में बिजली औऱ पानी का संकट भी गहराने लगा है।चमोली जिले मे तीन दिनों से लगातार बारिश व बर्फबारी होने से तापमान में भारी गिरावट आयी है,जिस से जनजीवन अस्त व्यस्त अस्तव्यस्त हो गया है। जिले मे 130 गांव बर्फवारी की चपेट मे है। ऊचाई वाले क्षेत्रों बद्रीनाथ, हेमकुंड, फूलो की घाटी, औली, रूपकुंड, रुद्रनाथ, बेदिनी बुग्याल बर्फबारी जारी हैl अगले 24 घंटो के बारे में मौसम विभाग ने देहरादून पौड़ी, हरिद्वार और नैनीताल में सामान्य से भारी पाला पड़ने और ऊपरी इलाकों में बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है।हिमाचल मे शिमला से सटे नारकुंडा में बर्फबारी के बाद मुख्य सड़कों पर यातायात थम गया है। पहाड़ों पर बीते रोज से लगातार हो रही बर्फबारी के कारण शिमला नारकंडा रामपुर नेशनल हाईवे पांच अवरुद्ध हो गया है। इसी तरह कुल्लू नेशनल हाइवे भी जलोड़ी नामक स्थान में दो फुट सेअधिक बर्फ गिरने के कारण अवरुद्ध हो गया है। बर्फबारी में घूमने आये पर्यटक भी जगह जगह फंसे हुए हैं। कुल्लु प्रशासन ने लोगों से मनाली की ओर यात्रा ना करने के लिये कहा है।जम्मू कश्मीर मे मंगवार को बर्फबारी के बाद तापमान में भारी गिरावट आयी है। पुंछ जिले के ऊपरी इलाको में 4 दिनों से जारी बर्फबारी और कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित हुआ है। जिन क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी की सूचना मिली थी, उनमें पहाड़ी डोडा जिले में डेसा, नागनी, डेडनी, जय, पडरी और गंडोह शामिल हैं।