खेल

भारत-श्रीलंका टी-20 श्रृख्ला का दूसरा मुकाबला

भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही टी-20 सीरीज़ का पहला मैच बारिश के काऱण रद्द होने के बाद श्रृख्ला का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। भारत की कोशिश मुकाबले को जीतकर सीरीज़ में बढ़त बनाने की होगी तो वहीं मलिंगा की अगुवाई वाली श्रीलंका टीम भारत के खिलाफ पहली सीरीज़ जीतने के इरादे से उतरेगी।टी-20 क्रिकेट के लिए साल 2020 बेहद खास है क्योंकि इस साल अक्तूबर में ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर टी-20 विश्व कप होना है। उसी के मद्देनज़र नए साल के आगाज़ के साथ ही भारत और श्रीलंका के बीच टी-20 श्रृख्ला की शुरुआत हो चुकी है। हालांकि गुवाहाटी में होने वाला पहला मैच बारिश के काऱण रद्द करना पड़ा। टी-20 विश्व कप के लिहाज से यह सीरीज काफी अहम मानी जा रही है। दोनों ही टीम इस सीरीज से मिशन टी-20 विश्व कप के लिए अपनी तैयारियों को और मजबूत करेंगी।दोनों ने अब तक छह सीरीज खेली हैं जिसमें से पांच जीती जबकि एक ड्रॉ रही है। भारत और श्रीलंका के बीच अब तक 17 अंतरराष्ट्रीय टी20 मुकाबले हुए है। इसमे भारत ने 11 में जीत हासिल की है तो वही 5 में उन्हे हार का सामना करना पड़ा है। जबकि एक मैच बेनतीजा रहा। सीरीज़ का दूसरा मुकाबला मंगलवार को इंदौर में खेला जाएगा ।रोहित शर्मा श्रीलंका के खिलाफ सीरीज का हिस्‍सा नहीं है ऐसे में धवन को के एल राहुल के साथ ओपनिंग करने का मौका मिल रहा है। रोहित की टीम इंडिया में जगह पक्‍की है और उनके साथी ओपनर को लेकर रस्‍साकशी है। घुटने की चोट से उबर कर टीम में वापसी कर रहे शिखर धवन का हालिया प्रदर्शन काफी कमजोर रहा है। भारत की पिछली कुछ टी20 सीरीज में वे बल्‍ले से छाप छोड़ने में नाकाम रहे हैं ।रोहित के न होने पर कप्तान विराट कोहली के कंधों पर अतिरिक्त जिम्मेदारी होगी। वो पिछले साल सभी प्रारूपों में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। अपने इस शानदार प्रदशन को वो इस साल भी जारी रखना चाहेंगे। इसके अलावा श्रेयस अय्यर और रिषभ पंत पर मध्यक्रम में अच्छी बल्लेबाजी करने का दबाव होगा। गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह के आने से भारतीय टीम काफी मजबूत हुई है। वो चोट के कारण पिछले काफी समय से टीम से बाहर थे।नई गेंद से बुमराह का साथ देने के लिए युवा नवदीप सैनी और शार्दुल ठाकुर में से किसी एक को चुना जा सकता है। दूसरी तरफ बात अगर श्रीलंका की करे तो अनुभनी लसिथ मलिंगा की के नेतृत्तव में मेहमान टीम भारत के खिलाफ टी20 रिकॉर्ड को सुधारने के उद्देश्य से मैदान पर उतरेगी।श्रीलंका ने हाल ही में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट की नंबर वन टीम पाकिस्तान को उसी के घर में 3-0 से हराया था। लम्बे समय से टीम से बाहर चल रहे अनुभवी एंजलों मैथ्यूज की वापसी से टीम को मजबूती मिलेगी। श्रीलंकाई बल्लेबाजी बहुत हद तक कुसल परेरा, दनुश्का गुणातिलका, अविष्का फर्नांडो, और विकेट कीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस पर निर्भर करेगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

four × four =

Most Popular

To Top