संसार

ननकाना साहब गुरुदारे में हुई तोडफोड़ के मामले में विदेश मंत्रालय सख्त

पाकिस्तान के ननकाना साहब गुरुदारे में हुई तोडफोड़ के मामले में विदेश मंत्रालय सख्त, पाकिस्तानी उच्चायोग के राजनयिक को समन कर जताया कड़ा विरोध, दोषियों के खिलाफ जल्द कड़ी कार्रवाई के लिए कहा।पाकिस्तान से ननकाना साहिब में हुई घटना और सिख व्यक्ति की हत्या के मामले में भारत पाकिस्तान पर सख्त हो गया है । भारत ने पाकिस्तान उच्चायोग के प्रभारी को तलब किया और गुरद्वारा ननकाना साहिब की बेअदबी और सिख युवक की हत्या पर कड़ा विरोध दर्ज कराया है ।विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान से कहा है कि दोषियों को न्याय के कठघरे में लाने के लिए तत्काल कदम उठाया जाए। पाकिस्तान से अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करने को कहा है ।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

four + 19 =

Most Popular

To Top