पंजाब

कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर लोगों को बधाई

चंडीगढ़ – पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने दशमेश पिता श्री गुरू गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर सभी लोगों को हार्दिक बधाई दी है।अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि महान संत सिपाही श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी ने 1699 में श्री आनन्दपुर साहिब में खालसा पंथ की स्थापना की जो सिखों में चढ़दीकला के अमिट जज़्बे को दर्शाता है।मुख्यमंत्री ने लोगों को गुरू जी द्वारा दर्शाई गई विचारधारा को अपनाने का न्योता देते हुए कहा कि श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी का जीवन और दर्शन समूचे देश को एकजुट करने वाली शक्ति है। कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी का शान्ति, मानवतावाद, प्यार और भाईचारे का संदेश आज भी विश्वव्यापी संदर्भ में पूरी तरह प्रासांगिक है।उन्होंने श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी द्वारा धर्म निरपेक्षता की सदियों पुरानी रिवायतों को बरकरार रखने के अलावा मानवीय अधिकारों की रक्षा और धार्मिक स्वतंत्रता को यकीनी बनाने के लिए दिए गए बेमिसाल योगदान के प्रति श्रद्धा और सत्कार भेंट किया जिसकी ख़ातिर गुरू साहिब ने अपने पूरे परिवार समेत सब कुछ बलिदान कर दिया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

1 × 4 =

Most Popular

To Top