संसार

आतंकियों पर अफगानिस्तान सरकार की बड़ी कार्रवाई, मार गिराए 100 से अधिक आतंकी

अफगानिस्तान में आतंकियों पर कड़ी कार्रवाई की गई है। दरअसल, पिछले 24 घंटों में अफगान बलों द्वारा किए गए अभियानों में 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए हैं और 45 अन्य घायल हो गए है। जानकारी के लिए बता दें कि सेना ने अफगानिस्तान के 15 अलग-अलग प्रांतों में 18 ऑपरेशन किए है। इस ऑपरेशनों में, लगभग पांच आतंकवादी भी गिरफ्तार किए गए हैं।अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय द्वारा किए गए ट्वीट में कहा गया कि पिछले 24 घंटों में, अफगानिस्तान के 15 प्रांतों में 18 ऑपरेशन किए गए, जिसके परिणामस्वरूप 109 आतंकवादी मारे गए, 45 आतंकवादी घायल हुए और 5 आतंकियों को गिरफ्तार किया गया। हालांकि, मंत्रालय द्वारा ने अभी तक इस बात की पुष्टी नहीं की है कि मारें गए आतंकी एक ही आतंकी समूह से थे या फिर किसी अलग-अलग आतंकी समूह से।पहले भी हुई थी कार्रवाई:-वहीं राज्य में 7 दिसंबर को अफगान सुरक्षा बलों ने ऑपरेशन चलाया था। जिसमें करीब 15 तालिबानी आतंकी मारे गए थे। साथ ही दो को गिरफ्तार किया गया था। इस कार्रवाई पर तालिबान की तरफ से कोई टिप्पणी नहीं की गई थी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

fifteen + 15 =

Most Popular

To Top