पंजाब

डा. राम लाल जस्सी ने धर्मसोत की हाजिऱी में पंजाब अनुसूचित जाती भू-विकास और वित्त निगम के वाईस चेयरमैन का पद संभाला

चंडीगढ़ – डा. राम लाल जस्सी ने आज पंजाब अनुसूचित जाती भू-विकास और वित्त निगम के वाईस चेयरमैन का पद संभाल लिया। इस मौके पर राज्य के सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक मंत्री और निगम के चेयरमैन श्री मोहन लाल सूद, जालंधर से विधायक श्री सुशील कुमार रिंकू, कार्यकारी डायरैक्टर श्री मलविन्दर सिंह जग्गी, नव-नियुक्त वाईस चेयरमैन के पारिवारिक सदस्य और आदरणीय सज्जन उपस्थित थे। इस मौके पर अपने विचार प्रकट करते हुए स. धर्मसोत ने कहा कि मुझे आशा है कि डा. जस्सी राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही स्कीमों का लाभ अनुसूचित जाति के गरीब लाभपात्रीयों तक पहुँचाने में अपना अहम योगदान देंगे।डा. राम लाल जस्सी ने नयी जि़म्मेदारी देने के लिए कैप्टन अमरिन्दर सिंह और विभाग के मंत्री स. साधु सिंह धर्मसोत का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह अपनी ड्युूटी पूरी जि़म्मेदारी और तनदेही से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि वह राज्य के अनुसूचित जाति लोगों को मुख्य धारा में लाने के लिए स्व-रोजग़ार शुरू करने के लिए उत्साहित करेंगे। उन्होंने कहा कि वह चेयरमैन के साथ टीम के रूप में कार्पोरेशन को और भी बुलन्दियों पर लेकर जाएंगे और अनुसूचित जाती के गरीब परिवारों को ऊँचा उठाने में कोई कसर बाकी नहीं छोडेंग़े।इस मौके पर निगम के जनरल मैनेजर स. अजिन्दर सिंह, मुख्य लेखा अधिकारी श्री विजय जिंदल के अलावा विभाग के सीनियर अधिकारी उपस्थित थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

2 × 5 =

Most Popular

To Top