भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज़ का तीसरा और आख़िरी मुक़ाबला आज कटक में खेला गया। विशाख़ापट्टनम वनडे में भारत ने वेस्टइंडीज़ ने धमाकेदार अंदाज़ में जीत दर्ज की थी ऐसे में टीम ने एक बार फिर से उसी जीत को कटक में दोहराया। भारत ने वेस्टइंडीज़ के खिलाफ लगातार 10वीं सीरीज में जीत दर्ज की है। भारत ने कटक में खेले गए एक रोमांचक तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज़ को 4 विकेट से हरा दिया है। वेस्टइंडीज़ से जीत के लिए मिले 316 रन के विशाल लक्ष्य को भारत ने 6 विकेट खोकर 48.4 ओवर में हासिल कर लिया। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज को 2-1 से जीत लिया है। वहीं वेस्टइंडीज़ के खिलाफ भारत की ये लगातार 10वीं सीरीज जीत है। कोहली को मैन ऑफ द मैच और रोहित शर्मा को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।नवदीन ने इसके बाद चेज़ को 38 रन पर बोल्ड करके अपना दूसरा विकेट हासिल किया। इसके बाद आए कप्तान पोलार्ड के साथ मिलकर निकोलस पूरन ने तेजी से रन बनाए। इस बीच पूरन ने अपना लगातर दूसरा अर्धशतक पूरा किया। खतरनाक हो रहे पूरन को शार्दुल ठाकुर ने 89 रन पर आउट किया। पोलार्ड ने अंत के ओवरो में तेजी से रन बनाए और अपना अर्धशतक पूरा किया। पोलार्ड के नाबाद 74 रन की पारी की बदौलत वेस्टइंडीज़ ने 5 विकेट पर 315 रन बनाए। वेस्टइंडीज़ के खिलाफ तीसरे और अंतिम वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीत कर पहले गेंदबजी का निर्णय लिया। वेस्टइंडीज़ की शुरुआत अच्छी रही। लुइस और होप ने पहले विकेट के लिए 57 रन जोड़े। लुइस को 21 रन पर जडेजा ने सैनी के हाथो कैच कराया। शमी ने होप को 42 रन पर बोल्ड करके भारत को बड़ी सफलता दिलाई। हेटमायर और चेज़ ने पारी को संभालने की कोशिश और टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचाया। हेटमायर को 37 रन पर आउट करके नवदीप सैनी ने अपने वनडे करियर का पहला विकेट लिया।जवाब में 316 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत को रोहित शर्मा और के एल राहुल ने तेज शुरुआत दी। दोनो ने संभल कर खेलते हुए 16 ओवर में टीम का स्कोर 100 रन तक पहुंचाया। इसी बीच दोनो बल्लेबाजो ने अपने-अपने अर्धशतक पूरा किए। भारत को 122 रन पर पहला झटका लगा। रोहित शर्मा को 63 रन पर होल्डर ने विकेट के पीछे कैच कराया। तीसरे नंबर पर कप्तान विराट कोहली ने केएल राहुल के साथ मिलकर रन बनाना जारी रखा।राहुल को 77 के स्कोर पर जोसेफ ने आउट कर टीम को बड़ी सफलता दिलाई। श्रेयस अय्यर और रिषभ पंत 7-7 रन बनाकर जल्द ही पवेलियन लौट गए। एक छोर पर जहां विकेट गिर रहे थे वहीं दूसरे छोर पर कोहली ने संभल कर खेलते हुए टीम की जीत की उम्मीद को बनाए रखा । इसी बीच उन्होने अपना अर्धशतक पूरा किया। कोहली ने इसके बाद जडेजा के साथ मिलकर रन बनाना जारी रखा ।