पंजाब

बलबीर सिंह सिद्धू द्वारा 1971 के भारत-पाक युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि भेंट

स्वास्थ्य मंत्री द्वारा अपने वेतन में से 35 शहीदों के परिवारों को 1 लाख 75 हजार रुपए की सहायता राशि मुहैया
चंडीगढ़ – 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान फाजिल्का सैक्टर में शहीद हुए फौजी जवानों की याद में आसफवाला में बनी ‘शहीदों की समाधि ’ पर विजय दिवस के अवसर पर एक श्रद्धाँजलि समागम करवाया गया जिसमें पंजाब सरकार की तरफ से स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री स. बलबीर सिंह सिद्धू ने शहीदों को श्रद्धाँजलि भेंट की।इस अवसर पर अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री स. बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली राज्य सरकार शहीदी स्मारक में 71 फुट का विजय स्तंभ बनाने में शहीदों की समाधि कमेटी की हर संभव सहायता करेगी। इस मौके पर उन्होंने शहीदों के 35 परिवारों को अपने वेतन में से प्रति परिवार 5 हजार रुपए की दर से वित्तीय सहायता मुहैया करवाते हुये कहा कि हम हमारे शहीदों का देन नहीं दे सकते हैं।उन्होंने आगे कहा कि हमारी बहादुर सेनाओं के कारण ही हम आजाद है और चैन की नींद सोते हैं और हम सब का फर्ज बनता है कि हम हमारी सेनाओं का सत्कार करें। उन्होंने शहीदों की याद में यह समागम करवाने के लिए शहीदो की समाधि कमेटी का धन्यवाद भी किया और कहा कि इस तरह के समागम हमारी अगली पीढ़ीयों को भी हमारी सेनाओं के गौरवशाली शौर्य से अवगत करवा सकते हैं।स्वास्थ्य मंत्री ने इस मौके पर पहुँचे शहीदों के परिवारों और पूर्व सैनिकों को सम्मानित भी किया। इससे पहले सरदार बलबीर सिंह सिद्धू ने शहीदों की समाधि पर श्रद्धा के फूल भेंट किये।इस मौके पर संबोधन करते हुये डिप्टी कमिश्नर स. मनप्रीत सिंह छत्तवाल ने यादगार सम्बन्धी बनी कमेटी को हर संभव सहायता देने का भरोसा दिया।इस मौके पर कर्नल (सेवा मुक्त) एस.एस.गिल्ल ने 1971 की जंग की यादें सांझी की। इस मौके पर विद्यार्थियों ने देशभक्ति से संपन्न सांस्कृतिक प्रोग्राम भी पेश किए।गौरतलब है कि 1971 के युद्ध में यहाँ हुई लड़ाई में हुए शहीदों की याद में यह समाधि बनाई गई थी जहाँ हर साल विजय दिवस के मौके यह समागम किया जाता है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

three × three =

Most Popular

To Top