खेल

विराट कोहली T20I में सबसे ज्यादा बार बने हैं ‘मैन ऑफ द सीरीज’, कोई नहीं है आस-पास

नई दिल्ली – विराट कोहली, रोहित शर्मा व केएल राहुल की बेखौफ बल्लेबाजी के दम पर टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को मुंबई टी 20 मैच में हराकर तीन मैचों की सीरीज जीत ली। भारतीय टीम के शुरुआती बल्लेबाजों की टी 20 मैचों में इस तरह की बिना डरे बल्लेबाजी काफी कम मौकों पर देखने को मिला है और मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम इसका गवाह बना। इस मैच में भारत ने विराट की कप्तानी में अपने विजयी क्रम को जारी रखा और सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली।टी 20 सीरीज के दौरान भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों में उन्होंने शानदार निरंतरता दिखाई और दो मैचों में अर्धशतक जड़े। पहले मैच में तो उन्होंने अपने टी 20 अंतराष्ट्रीय करियर की बेस्ट पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाई थी तो तीसरे मैच में तेज पारी खेलते हुए टीम के स्कोर को 240 तक पहुंचाया। इन मैचों में उन्होंने 183 की औसत से 183 रन बनाए। नाबाद 94 रन उनका इस सीरीज में बेस्ट स्कोर रहा। उन्होंने इस सीरीज के तीनों मैचों में 94, 19 , 70 रन की पारी खेली।विराट कोहली की शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। T20I में ये छठा मौका था जब वो मैन ऑफ द सीरीज बने। विराट विश्व के एकमात्र बल्लेबाज हैं जिन्हें टी 20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में छठी बार मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। इस मामले में विराट के पीछे ग्लेन मैक्सवेल, शाकिब अल हसन, बाबर आजम, शाहिद अफरीदी, मो. हफीज व शोएब मलिक हैं। कमाल की बात ये है कि इन सबने तीन-तीन बार ये कमाल किया है। विराट कोहली ने इस सीरीज के दौरान सबसे ज्यादा छक्के लगाने की उपलब्धि भी हासिल की। उन्होंने इस सीरीज के तीनों मैचों में कुल 96 गेंदों का सामना करते हुए 190.62 के स्ट्राइक रेट से 193 रन बनाए। इसमें 12 चौके व 13 छक्के शामिल रहे। इस सीरीज में छक्के लगाने के मामले में विराट के बाद केएल राहुल रहे जिन्होंने कुल 8 छक्के जड़े। वहीं रोहित शर्मा ने तीन मैचों में कुल 5 छक्के जड़े।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

seven + fifteen =

Most Popular

To Top