स्वच्छता और फिटनेस से जुड़ी गतिविधियों पर ज़ोर देते हुए खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि फिट इंडिया प्लॉग रन प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान और फिट इंडिया अभियान को आगे लेकर जाएगी। खेल मंत्री ने प्लॉगमैन ऑफ इंडिया, रिपु दमन बेवली को सम्मानित किया और उन्हें प्लॉग एम्बैसडर ऑफ इंडिया घोषित किया।फिट इंडिया प्लॉग रन की शुरुआत 2 अक्टूबर 2019 में हुई थी और इसका समापन 5 दिसंबर 2019 को दिल्ली के जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम में हुआ। समापन समारोह के दौरान खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने प्लॉगमैन ऑफ इंडिया के नाम से मशहूर रिपु दमन बेवली को सम्मानित किया और उन्हें प्लॉग एम्बैसडर ऑफ इंडिया घोषित किया। खेल मंत्री ने देशभर में प्लॉग एम्बैसडर मिशन की शुरुआत की भी घोषणा की जिसके तहत हर ज़िले में प्लॉग एम्बैस्डर नियुक्त किए जाएंगे।