भारत

लोकसभा में फसलों के नुकसान और किसानों की स्थिति पर चर्चा

संसद में लोकसभा में आज किसानों के मुद्दे पर नियम 193 के तहत फसल को हुई क्षति और इसका किसानों पर प्रभाव’ पर चर्चा हुई। कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने बताया कि केन्द्र किसानों की समस्यों को लेकर गंभीर है और किसानों को राहत देने के लिये कई फैसले लिये गये है। कश्मीर में इंटरनेट सेवा को बहाल करने से जुड़े सवाल पर केंन्द्रीय मंत्री ने बताया कि इंटरनेट जरूरी है लेकिन देश की सुरक्षा सर्वोपरि है।लोकसभा में गुरूवार को किसानों के मुद्दे पर चर्चा हुई । लोकसभा में नियम 193 के तहत विभिन्न कारणों से फसल को हुई क्षति और इसका किसानों पर प्रभाव’ पर चर्चा के दौरान सदस्यों में अपनी बात रखी। चर्चा का जबाब देते हुये कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने बताया कि केन्द्र किसानों की समस्यों को लेकर गंभीर है और किसानों को राहत देने के लिये कई फैसले लिये गये है।इससे पहले लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान केन्द्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने माना कि अभी भी लक्ष्य के मुताबिक सड़क दुर्घटनाओं में कमी नही आई है। भारत में सड़क हादसों से सबसे ज्यादा मौतों का जिक्र करते हुये नितिन गडकरी ने बताया कि देश में राजमार्गों की रेंटिग की जायेगी।उधर राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान सवाल का जबाव देते हुये केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बताया कि जम्मू कश्मीर में डाक सेवा जारी है।कश्मीर में इंटरनेट सेवा को बहाल करने से जुड़े सवाल पर केंन्द्रीय मंत्री ने बताया कि इंटरनेट जरूरी है लेकिन देश की सुरक्षा सर्वोपरि है।प्रश्ननकाल में कई अहम सवालों के उत्तर दिये गये साथ ही संसद के दोनों सदनों में गुरूवार को सदस्यों ने शून्यकाल के दौरान अहम मसलों को उठाया। गौरतलब है कि सरकार अगले हफ्ते सोमवार को नागरिकता संशोधन बिल सदन में पेश कर सकती है। ऐसे में जब संसद का मौजूदा सत्र अब अपने समापन की तरफ बढ़ रहा है देखना होगा कि सरकार अपने विधायी एजेंडे को पूरा करने में कितना कामयाब होती है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

five × four =

Most Popular

To Top