खेल

कर्नाटक ने जीता सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का खिताब

रोमांचक फाइनल में तमिलनाडु को 1 रन से हराकर कर्नाटक ने जीता सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का खिताब, कर्नाटक के कप्तान मनीष पांडे ने खेली नाबाद अर्धशतकीय पारी. कृष्णप्पा गौतम ने अंतिम ओवर में की शानदार गेंदबाजी.कर्नाटक ने लगातार दूसरे साल सैयद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया है। रविवार को खेले गए रोमांचक फाइनल में कर्नाटक ने तमिलनाडु को 1 रन से हराकर खिताब को अपने नाम किया। कर्नाटक ने कप्तान मनीष पांडे की नाबाद अर्धशतकीय पारी और ऑफ स्पिनर कृष्णप्पा गौतम के आखिरी चार गेंदों के कमाल से यह खिताबी जीत हासिल की। पहले बल्लेबाजी करते हुए कर्नाटक ने तमिलनाडु के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा।जवाब में तमिलनाडु की टीम छह विकेट पर 179 रन ही बना पाई। उसकी तरफ से विजय शंकर ने 44 और बाबा अपराजित ने 40 रन बनाए। कर्नाटक की तरफ से कप्तान मनीष पांडे ने 45 गेंदों पर 60 रन बनाए, जबकि रोहन कदम ने 35 और देवदत्त पडि्डकल ने 32 रनों का योगदान दिया। कर्नाटक ने इससे पहले विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में भी तमिलनाडु को हराकर खिताब जीता था।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

one × three =

Most Popular

To Top