पंजाब

पंजाब सरकार द्वारा मृतक नौजवान जगमेल सिंह के पीडि़त परिवार को 21.25 लाख रुपए का मुआवज़ा राशि प्रदान-विजय इंदर सिंगला

जगमेल सिंह की अंतिम अरदास के मौके पर कैबिनेट मंत्री विजय इंदर सिंगला ने सौंपा 14 लाख का चैक

चंडीगढ़ – लहरागागा के गाँव चंगालीवाला के मृतक नौजवान श्री जगमेल सिंह की अंतिम अरदास के मौके पर पंजाब के कैबिनेट मंत्री श्री विजय इंदर सिंगला द्वारा मृतक के पारिवारिक सदस्यों को पंजाब सरकार द्वारा ऐलानी मुआवज़ा राशि के अंतर्गत बकाया 14 लाख रुपए का चैक सौंपा गया। इस मौके पर पीडि़त परिवार के साथ गहरी हमदर्दी का प्रगटावा करते हुए कैबिनेट मंत्री श्री सिंगला ने बताया कि मुख्य मंत्री पंजाब कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा स्व. श्री जगमेल सिंह के परिवार की माली मदद के दिए गए आदेश के अंतर्गत सरकार द्वारा पीडि़त परिवार को कुल सवा 21 लाख रुपए की मुआवज़ा राशि दी गई है।कैबिनेट मंत्री ने बताया कि जहाँ मृतक के संस्कार के मौके पर 6 लाख रुपए का चैक परिवार को सौंप दिया गया था वहीं आज बकाया 14 लाख रुपए का चैक, मृतक की पत्नी श्रीमती मनजीत कौर को सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गोबिन्दगढ़ खोखर में सेवादार की नौकरी का नियुक्ति पत्र और मकान की मुरम्मत के लिए सवा लाख रुपए का चैक सौंपा गया है। उन्होंने बताया कि भोग का सारा खर्चा भी सरकारी तौर पर किया गया है। उन्होंने बताया कि मृतक की पत्नी को गाँव के सबसे नज़दीकी स्कूल में सेवादार नियुक्त करने के लिए नियुक्ति पत्र भी सौंपा गया है। इस मौके पर पंजाब राज्य योजना बोर्ड के वाइस चेयरपर्सन बीबी रजिन्दर कौर भल, डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी, जि़ला पुलिस प्रमुख डॉ. संदीप गर्ग और एस.डी.एम काला राम कांसल भी उनके साथ थे।इस दुखद घटना के जि़म्मेदार व्यक्तियों के खि़लाफ़ सख़्त से सख़्त कार्यवाही अमल में लाने की वचनबद्धता दोहराते हुए कैबिनेट मंत्री श्री सिंगला ने कहा कि मुख्य मंत्री द्वारा दिए आदेशों पर अमल करते हुए जि़ला पुलिस द्वारा दोषियों के खि़लाफ़ सात दिनों के अंदर-अंदर चालान पेश किया जा चुका है और समुची कानूनी प्रक्रिया को 3-4 महीनों के अंदर पूरा किया जायेगा। उन्होंने कहा कि राज्य में अमन और कानून को कायम रखने के लिए कांग्रेस सरकार पूरी तरह वचनबद्ध है और भविष्य में ऐसी बुरी घटनाओं को घटने से सख़्ती से रोका जायेगा।इस मौके पर पंजाब राज्य योजना बोर्ड के वाइस चेयरपर्सन बीबी रजिन्दर कौर भल ने पीडि़त परिवार को विश्वास दिलाते हुए कहा कि पंजाब सरकार निजी तौर पर भी परिवार के साथ खड़े हैं और दोषियों को कानूनी तौर पर सख़्त से सख़्त सज़ा दिलाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जायेगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

19 + 14 =

Most Popular

To Top