व्यापार

शेयर बाजारों में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 530 अंक उछलकर 40,889 अंकों की नई ऊंचाई

शेयर बाजारों में सोमवार को जोरदार तेजी रही और बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स सोमवार को 530 अंक उछलकर 40 हजार ,889 अंक की नई ऊंचाई पर बंद हुआ।अमेरिका-चीन के बीच व्यापार समझौते की उम्मीद बढ़ने और वैश्विक बाजारों में तेजी के साथ ही सरकार के विनिवेश संबंधी निर्णयों से बाजार में उत्साह दिखा। इसके अलावा आगामी मौद्रिक नीति समीक्षा में नीतिगत दर में कटौती के आसार बढ़ने से भी निवेशक धारणा को बल मिला। नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 159.35 अंक की बढ़त के साथ 12,073.75 अंक पर बंद हुआ।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

twelve − three =

Most Popular

To Top