भारत

झारखंड चुनाव प्रचार ने पकड़ा ज़ोर

रक्षा मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह की झारखंड के गढ़वा में चुनावी रैली, कहा कोई भी राज्य में पांच सालों के दौरान किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार का नहीं कर सकता दावा, कांग्रेस ने जारी किया अपना घोषणापत्र। रक्षा मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने झारखंड में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अटल जी के राज में जबसे झारखंड राज्य बनाया तब से कोई भी मुख्यमंत्री ने अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा नहीं किया। सिर्फ रघुवर दास ने अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा किया। इसीलिए पांच साल में काम हुए या नहीं इस पर बहस हो सकती है लेकिन भ्रष्टाचार के एक भी आरोप नहीं लगे।झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने वादों का पिटारा खोल दिया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधानसभा चुनाव को लेकर घोषणापत्र जारी कर दिया। इसमें युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने और 6 महीने में सभी सरकारी रिक्तियां भरे जाने का वादा किया गया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

nine − nine =

Most Popular

To Top